शिशोदिया क्षत्रिय कुलावतंस छत्रपति शिवाजी महाराज भोंसले (SHIVAJI THE GREAT)
हिंदुत्व के रक्षक वीर यौद्धा छत्रपति शिवाजी Rajputana Soch राजपूताना सोच और क्षत्रिय इतिहास वीर मराठा क्षत्रिय----छत्रपति शिवाजी महाराज जन्म और वंश परिचय,प्रारम्भिक जीवन----- क्षत्रपति शिवाजी राजे भोंसले का जन्म 19 फ़रवरी 1630 को पश्चिमी महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले और माता जीजाबाई थी जो जाधव(यदुवंशी) वंश के क्षत्रियोँ की पुत्री थीं जिन्होंने महाराष्ट्र में कई सदियोँ तक राज किया था। भोंसले वंश मराठा देश के क्षत्रियो का प्रमुख वंश है जिसका निकास मेवाड़ के गहलोत/सिसोदिया वंश से हुआ है। इस तरह भारत के दो महान सुपुत्र और क्षत्रियों के गौरव महाराणा प्रताप और शिवाजी राजे एक ही वंश से संबंध रखते हैँ। शिवाजी राजे के पिता शाहजी राजे दक्षिण भारत के एक शक्तिशाली सामंत थे और उनकी माता जीजाबाई एक आदर्श क्षत्राणी और असाधारण महिला थी। उनका बचपन...