NAYAK NEERAJ KUMAR SINGH RAGHAV नायक नीरज कुमार सिंह राघव
NAYAK NEERAJ KUMAR SINGH RAGHAV नायक नीरज कुमार सिंह राघव मित्रों बहुत हर्ष के साथ जानकारी देना चाहेंगे कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राइफल के नायक नीरज कुमार सिंह राघव को मरणोपरांत शांतिकाल में दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। आइए देश के इस वीर बेटे से जुड़ी पांच बातें जानें-: 1: देश के वीर सपूत नीरज कुमार सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के देवराला गांव में हुआ था। 2: नीरज 57 राष्ट्रीय रायफल में तैनात थे। 3: शहीद नीरज सामान्य परिवार से थे, वो राघव (बडगूजर राजपूत) वंश से थे।उनकी स्कूली पढ़ाई गांव के स्कूल से ही हुई थी। उनके भाई का नाम सतीश राघव है। 4: 2014 के 24 अगस्त को कुपवाड़ा के गुरदाजी सेक्टर में नायक नीरज सिंह के गश्ती दल पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। नीरज ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ग्रेनेड हमला कर रहे उस आतंकी को मार गिराया, जबकि दूसरे दहशतगर्द ने इस बहादुर जवान के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नीरज सिंह उस आतंकवादी से दौड़ कर भिड़...