Posts

ब्रिगेडियर (retiered) गोविन्द सिंह सिसोदिया(Brigadier Govind singh sisodiya,the hero of 26/11 mumbai terrorist attack)

Image
===# 26/11 मुम्बई पर आतंकवादी हमलों में भारतीय कमांडो ऑपरेशन के अगुवा ब्रिगेडियर (retiered) गोविन्द सिंह सिसोदिया=== आज #26/11 मुम्बई में आतंकवादी हमलों की पुण्यतिथि होने के मौके पर यह पोस्ट 26/11 के हमलों के खिलाफ भारतीय एनएसजी कमांडो की जवाबी कार्यवाही को लीड करने वाले ब्रिगेडियर गोविन्द सिंह सिसोदिया और इस हमले में शहीद होने वाले वीर जवानो के नाम---- ============================ जीवन परिचय--- ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल कसबे के भरनो गांव में हुआ था। ब्रिगेडियर सिसोदिया अपने परिवार में चार भाइयो में से सबसे छोटे है। इनके पिता का नाम शेर सिंह सिसोदिया था जो राजस्व सेवा में अधिकारी थे।इनके बड़े भाई के एस सिसोदिया पुलिस में डीआईजी पद से रिटायर हुए।दूसरे भाई आईएस सिसोदिया आर्मी में कर्नल पद से रिटायर हुए।जिससे पता चलता है कि यह परिवार शुरू से उच्च शिक्षित और प्रतिभाशाली रहा है। शिक्षा और बेजोड़ सैन्य सेवा----- ब्रिगेडियर सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के गवर्नमेंट विजय हाई स्कूल से बचपन में शिक्षा प्राप्त की। सन् 1975 में भारतीय सेना ...

COLONIAL MYTH OF ORIGIN OF GURJARA PRATIHARAS

Image
THE COLONIAL MYTH OF GURJARA PRATIHARA ORIGIN PART-1 Rajputana Soch राजपूताना सोच और क्षत्रिय इतिहास ‪#‎ TheColonialMythofGurjaraPratihara‬ भाइयों आज से हम एक ऐसे क्षत्रिय राजपूत राजवंश के ऊपर अपनी पोस्ट्स की शृंखला शुरू करने जा रहें है जिसके इतिहास को कई विदेशी व उनके देसी वाम्पन्ति इतिहासकारों ने अपने तरह तरह के ख्याली पुलाव व तर्कहीन वादों से दूषित करने की कोशिश की और वे इस कार्य में कुछ हद तक सफल भी रहे। परंतु आज के समय में जब साधन व संसाधन बढ़ गएँ है और सभी प्रकार के ऐतिहासिक साक्ष्य जन साधारण व  विशेषज्ञ शोधकर्ताओं के पहुच के भीतर उपलब्ध ही चुके है तो नए विश्लेषण पुराने बेतुके तर्कों के साथ तोड़ मरोड़ कर पेश किये गए इतिहास की कलई खोल रहें हैं। दरहसल पुरातन काल से ये माना जाता रहा है के इतिहास उसी का होता है जिसका शाशन होता है और शाशक आदिकाल से इतिहास को तोड़ मरोड़ के अपने अनुसार जन साधारण के सामने प्रस्तुत कर उनकी भावनाओं का फायदा उठातें आएं हैं। भारत में पढ़ाये जा रहे जिस इतिहास को आज हम पढ़तें है व दरहसल 18 वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा दी व सिखाई पदत्ति पर आधारित है। और यही नहीं भ...

The Legendary Pratihar Rajputs

Image
The Great Kshatriya (Rajput) Pratihara Dynasty Rajputana Soch राजपूताना सोच और क्षत्रिय इतिहास आज की यह पोस्ट,मर्यादा पुरुषोत्तम सुर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री राम के भ्राता लक्ष्मण जी से निकास माने जाने वाले प्रतापी प्रतिहार वंश पर केन्द्रित है। यूँ तो प्रतिहारो की उत्पत्ति पर कई सारे मत है,किन्तु उनमे से अधिकतर कपोल कल्पनाओं के अलावा कुछ नहीं है। प्राचीन साहित्यों में प्रतिहार का अर्थ "द्वारपाल" मिलता है। अर्थात यह वंश विश्व के मुकुटमणि भारत के पश्चिमी द्वारा अथवा सीमा पर शासन करने के चलते ही प्रतिहार कहलाया। अब प्रतिहार वंश की उत्पत्ति के बारे में जो भ्रांतियाँ है उनका निराकारण करते है। एक मान्यता यह है की ये वंश अबू पर्वत पर हुए यज्ञ की अग्नि से उत्पन्न हुआ है,जो सरासर कपोल कल्पना है।हो सकता है अबू पर हुए यज्ञ में इस वंश की हाजिरी के कारण इस वंश के साथ साथ अग्निवंश की कथा रूढ़ हो गई हो। खैर अग्निवंश की मान्यता कल्पना के अलावा कुछ नहीं हो सकती और ऐसी कल्पित मान्यताये इतिहास में महत्त्व नहीं रखती। इस वंश की उत्पत्ति के संबंध में प्राचीन साहित्य,ग्रन्थ और शिलालेख आदि क्या कहते ह...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत(The legendary Bhairo singh Shekhawat ji)

Image
आज क्षत्रिय समाज के पुरोधा देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत जी की जयंती है। स्वर्गीय भैरो सिंह जी की गणना स्वतंत्र भारत के सर्वाधिक योग्य और महान राजनेताओं में की जाती है।वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक थे। =============== ========= जीवन परिचय---- भैरोंसिंह शेखावत जी का जन्म 23 अक्टूबर 1923 ईस्वी को तत्कालिक जयपुर रियासत के गाँव खाचरियावास में हुआ था। यह गाँव अब राजस्थान के सीकर जिले में है। इनके पिता का नाम श्री देवी सिंह शेखावत और माता का नाम श्रीमती बन्ने कँवर था। गाँव की पाठशाला में अक्षर-ज्ञान प्राप्त किया। हाई-स्कूल की शिक्षा गाँव से तीस किलोमीटर दूर जोबनेर से प्राप्त की, जहाँ पढ़ने के लिए पैदल जाना पड़ता था। हाई स्कूल करने के पश्चात जयपुर के महाराजा कॉलेज में दाखिला लिया ही था कि पिता का देहांत हो गया और परिवार के आठ प्राणियों का भरण-पोषण का भार किशोर कंधों पर आ पड़ा, फलस्वरूप हल हाथ में उठाना पड़ा। बाद में पुलिस की नौकरी भी की; पर उसमें मन नहीं रमा और त्यागपत्र देकर वापस खेती करने लगे। इनकी पत्नी का नाम सूरज कंवर और एकमात्र संतान पुत्री रतन कँ...

एक मन्दिर जहाँ अंग्रेजों के सिर को काटकर माँ भवानी के चरणों में चढ़ाता था वीर राजपूत बंधू सिंह श्रीनेत(BANDHU SINGH SHRINET_THE GREAT RAJPUT FREEDOM FIGHTER)

Image
BANDHU SINGH SHRINET_THE GREAT RAJPUT FREEDOM FIGHTER) स्वतंत्रता संग्राम में राजपूतों का योगदान---- ====गोरखपुर जिले मे माता तरकुल्हा देवी का मंदिर जहां अंग्रेजो के सिर को काटकर मां भवानी के चरणो मे चढाया जाता था === मित्रो आज हम बात कर रहे है #बाबू_बंधू_सिंह  जी की जिनके प्राक्रम और प्रताप का गुणगान आज भी गोरखपुर मे किया जाता है। बाबू बंधू सिंह गोरखपुर में डुमरी रियासत के थे। ये श्रीनेत वंशी राजपूत थे।।। गोरखपुर में चौरा चोरी गांव से कुछ ही दूरी पर "माता तरकुल्हा देवी" का पवित्र मंदिर है। इस इलाके में जंगल हुआ करता था जिसमे बाबू बंधू सिंह रहा करते थे उनकी रियासत डुमरी वहीँ थी,और अपनी इष्ट देवी तरकुलहा देवी की उपासना में लीन रहते थे। बात 1857 से पहले की है। बाबू बंधू सिंह के दिल में बचपन से ही अंग्रेजो के खिलाफ बहुत रोष था। वो गुरिल्ला लड़ाई में माहिर थे इसलिए जब भी मौका मिलता वो अंग्रेजो को मार कर, सर काट कर माता के चरणो मे अर्पित कर देते। दिन प्रतिदिन अंग्रेज अफसरों को गायब होते हुए देखकर अंग्रेज बहुत चिंतित हुए और अपनी बडी फौज के साथ उन पर आक्रमण कर दिया ! बाबू बंधू सिंह ज...

आधुनिक वीर शिरोमणि,क्षत्रिय हृदय सम्राट "शेर सिंह राणा" की सम्पूर्ण जीवन गाथा

Image
जय भवानी,जय राजपूताना------------- ----आधुनिक वीर शिरोमणि क्षत्रिय हृदय सम्राट "शेर सिंह राणा" की सम्पूर्ण जीवन गाथा---- कृपया पूरा पढ़ें और अधिक से अधिक शेयर करें। राजपूतों और समस्त भारतवर्ष के सम्मान के लिए खुद को किया न्यौछावर------ Rajputana Soch राजपूताना सोच और क्षत्रिय इतिहास परिचय------ शेर सिंह राणा का जन्म 17 मई 1976 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था।इनका बचपन का नाम पंकज सिंह पुंडीर था।इनकी शिक्षा दीक्षा रुड़की और देहरादून में हुई थी। शेर सिंह राणा के पिता ठाकुर सुरेन्द्र सिंह राणा रुड़की के सबसे बड़े जमीदारो में एक थे।इनकी माता सत्यवती बेहद धार्मिक विचारों की महिला हैं और वो बचपन से ही शेरसिह को क्षत्रिय वीरो की कहानियां सुनाया करती थी।जिनसे प्रेरित होकर उनके मन में बचपन से ही कुछ बड़ा करने की भावना पनपने लगी। डकैत फूलन द्वारा 22 निर्दोष राजपूतों की हत्या--------- वर्ष 1981 में एक ऐसी लोमहर्षक घटना घटी जिसने पुरे देश विशेसकर पुरे क्षत्रिय समाज को झकझोर कर रख दिया।उत्तर प्रदेश के कानपूर इलाके में बेहमई गांव में डकैत फूलन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 ठाकुरो को मार दिय...

SHOOTER BAISA_APOORVI CHANDELA

Image
‪ Rajputana Soch राजपूताना सोच और क्षत्रिय इतिहास THE LEGEND OF RAJPUTANA_ APOORVI CHANDELA BAISA #‎ अपूर्वी_चंदेला‬  देश का उभरता हुआ नाम  अपूर्वी चंदेला का जन्म जयपुर में कुलदीप सिंह जी ये घर हुआ जो एक सफल होटल व्यवसाईं है अपूर्वी चंदेला भारत की एक राष्ट्रीय शूटर है इन्होंने बहुत ही कम उम्र में सफलता के झंडे गाड़े है ये अगले ओलम्पिक के लिए क्वलिफाईड कर चुकी है वही TOI के टॉप युवा प्रतिभाओ में इनको स्थान मिला कॉमन वेल्थ गेम 2014 ग्लासगोमें 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में 206.7 का स्कोर बनाकर भारत को दूसरी बार निशानेबाजी में स्वर्ण पदक दिलाया। अपूर्वी चंदेला ने इतिहास रच कर जर्मनी मे अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग में भारत को कांस्य पदक जिताया..... वही अपूर्वी ने ISSF World Cup म्यूनिख में निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला ने देश के लिए जीता रजत पदक अपूर्वी लगातार 3 साल से 10 मीटर शूटिंग में नैशनल चेम्पियन है,इन्हें हाल ही में अगस्त 2016 में अर्जुन अवार्ड मिला है। इनका परिवार हिमाचल के बिलासपुर राजपरिवार के चंदेला वंश से तालुक रखता है वहा से इनके पर दादा जी उठ कर उदयपुर आ गए थे वहा ये ली...